अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जनपद अन्तर्गत माल वाहक वाहनों व यात्री वाहनो में ओवरलोडिंग की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए है।
ओवरलोडिंग के विरुद्ध युद्ध स्तर पर प्रवर्तन की कार्रवाई हो
जिसमें कहा है कि ओवरलोडिंग के विरुद्ध युद्ध स्तर पर प्रवर्तन की कार्रवाई करते हुए ओवर लोडिंग वाहनों पर कार्रवाई की जाए। कहा कि माल वाहक वाहनों में अधिक माल की ओवरलोडिंग तथा यात्री वाहनों में यात्रियों की ओवरलोडिंग के कारण वाहन दुर्घटनाओं की सम्भावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता एवं किसी भी वाहन दुर्घटना में ओवर लोडिंग भी एक प्रमुख कारण के रूप में सामने आता है । वाहन दुर्घटनाओं पर रोकथाम हेतु माल वाहक वाहनों में माल की ओवरलोडिंग व यात्री वाहनों में यात्रियों की ओवर लोडिंग पर रोक लगाया जाना नितान्त आवश्यक है।
दिए यह निर्देश
जिलाधिकारी ने संभागीय परिवहन अधिकारी को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि जनपद अन्तर्गत माल वाहक वाहनों व यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग पर नियन्त्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही करते हुये ओवर लोडिंग की स्थिति में सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि उक्त के उपरान्त भी वाहनों में किसी भी प्रकार की ओवर लोडिंग सम्बन्धी प्रकरण संज्ञान आए तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।