नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में बीते शुक्रवार दिनांक 13 सितंबर 2024 को पुलिस गवर्नमेंट पेंशनरों वेलफेयर आर्गेनाईजेशन उत्तराखंड द्वारा पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी के सभागार में मासिक बैठक आयोजित की गई
बैठक में रहें मौजूद
इस बैठक में प्रकाश चंद एसपी सिटी हल्द्वानी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। जिसमें पुलिस गवर्नमेंट पेंशनरों वेलफेयर आर्गेनाईजेशन उत्तराखंड के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। जिनके द्वारा एसपी सिटी हल्द्वानी को क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधिक घटनाओं एवं नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाए जाने तथा यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने एवं बीट पुलिस कर्मचारियों के द्वारा पेंशनरों की कुशलता के बारे में जानकारी रखकर उनकी सुरक्षा व्यवस्था रखने हेतु अनुरोध किया गया।
दी यह जानकारी
✅ एसपी सिटी हल्द्वानी द्वारा क्षेत्र में बढ़ रहे हैं अपराधों पर अंकुश लगाए जाने के संबंध में बताया कि थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी गश्त/पिकेट की जा रही है। अपराधों में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है।
✅ नशे पर अंकुश लगाए जाने हेतु जनपद के थाना पुलिस द्वारा लगातार स्कूलों,कॉलेज एवं सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं को नशे के बारे में जागरूक किया जा रहा है साथ ही नशे में संलिप्त अपराधियों की धडपकड़ की जा रही है।
✅ सभी थाना प्रभारी को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि उनके थाना क्षेत्र में रह रहे पेंशनरों की समय-समय पर कुशलता की जानकारी ली जाए अगर कोई पेंशनर किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो उसकी तत्काल मौके पर निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगे।
✅ रात्रि के समय अपने घरों के बाहर रोशनी के लिए लाईट अवश्य जला के रखें।