सावधान: बच्चों में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, जानें वजह, ऐसे करें बचाव

आज के समय में बदलते लाइफस्टाइल ने हमारी सेहत पर काफी असर डाला है। जो एक बड़ा चिंता का विषय है। वहीं छोटे बच्चों में सेहत में हो रहे बदलाव एक बड़ा चिंता का विषय है। जिसमें एक है डायबिटीज का खतरा।

डायबिटीज का बढ़ रहा जोखिम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बड़ों में यह समस्या सामने आती रहती है। लेकिन अब इस बीमारी ने बच्चों को भी अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में अध्ययनकर्ताओं ने बताया कि हाल के कुछ वर्षों में बच्चों में भी डायबिटीज का खतरा बढ़ते हुए देखा जा रहा है। जिसमें बच्चों में मुख्यरूप से टाइप-1 डायबिटीज का खतरा होता है, पर कुछ बच्चों को टाइप-2 का भी शिकार पाया जा रहा है।

ऐसे करें बचाव

🔰🔰बच्चों को स्वस्थ भोजन का महत्व बताए। जंक फूड से परहेज, खाने के दौरान स्क्रीन से परहेज करना, अधिक पानी पिलाए‌।
🔰🔰बच्चों को अच्छी डाइट दें। उसके ब्लड शुगर के लेवल की समय-समय पर जांच कराएं।
🔰🔰अधिक फल और हरी सब्जियों का सेवन कराएं।
🔰🔰बच्चों को प्रत्येक दिन कम से कम 60 मिनट के लिए किसी फिजिकल एक्टिविटी में शामिल करें।
🔰🔰बच्चों की मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें ताकि वे पढ़ाई में मन लगा सकें और लोगों के साथ कनेक्ट कर सकें।