अल्मोड़ा: राइंका कमलेश्वर भटकोट में आयोजित हुआ विज्ञान महोत्सव, बाल वैज्ञानिकों ने दिखाया अपनी प्रतिभा का हुनर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के राइंका कमलेश्वर भटकोट में विज्ञान महोत्सव आयोजित हुआ।

बाल वैज्ञानिकों ने बनाएं माॅडल

जिसमें इस विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह बिष्ट ने किया। इस मौके पर युवा वैज्ञानिकों ने एक से बढ़कर एक मार्डलों की महोत्सव में प्रदर्शनी लगाई। बाल वैज्ञानिकों ने प्रदर्शनी में खाद्य, स्वास्थ्य, संचार, परिवहन संचार, प्राकृतिक खेती, आपदा प्रबंधन, गणितीय प्रतिरूण, कचरा प्रबंधन, संसाधन प्रबंधन पर आधारित आधारित प्रोजेक्ट तैयार किए। इसके साथ ही विज्ञान नाटक प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ।

इन विद्यार्थियों का ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

जिसमें जूनियर वर्ग में शिवानी, दीपक सिंह, कोमल आर्या व सीनियर वर्ग में अमन कुमार, सपना मेहता, निकिता भोज, अरूण कुमार, तुषार डंगवाल, स्नेहा, नरेंद्र कुमार का चयन ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

रहें मौजूद

खजान चंद्र कांडपाल, संगीता पंत, रेणुका जोशी, सवित जनौटी, प्रीतिका भटनागर, डॉ. इंद्रा बिष्ट, प्रेमा कैड़ा, शर्मिला, निर्मला लोहुमी, नरेंद्र सिंह बनकोटी, मनोज कुमार पाठक, विशाखा रानी आदि मौजूद रहे।