नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में हिंदी दिवस पखवाड़े के तहत बीते कल गुरूवार को बार सभागार में एक गोष्ठी आयोजित हुई।
किया गया यह तय
मिली जानकारी के अनुसार जिसमें हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से विचार गोष्ठी आयोजत हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजत मित्तल ने की। वक्ताओं ने कहा कि हिन्दी हमारी मातृभाषा है और इसको अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। इसके लिए समस्त कार्यों में हिन्दी भाषा का उपयोग अधिक से अधिक किया जाना जरूरी है। जिस पर तय किया गया कि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अब सभी पत्राचार हिन्दी में करेगा।
गोष्ठी में रहें उपस्थित
गोष्ठी में उपाध्यक्ष मधु नेगी सामंत, विश्व प्रकाश बहुगणा, भुवनेश जोशी, कुंदन सिंह, हिमांशु राठौर, ममता आर्या, आयुष गौड़, ध्रुव चंद्र, प्रेम प्रकाश भट्ट, जीएस संधू (वरिष्ठ अधिवक्ता), सैय्यद नदीम खुर्शीद, त्रिभुवन सिंह फर्त्याल, जयवर्धन कांडपाल, संजय भट्ट, योगेश पचोलिया, एडी त्रिपाठी, विपुल पैन्यूली, त्रिलोक चंद, सीमा साह, मीना बिष्ट, ललित शर्मा आदि लोग उपस्थित रहें।