उत्तराखंड: चारधाम यात्रा: परिवहन कारोबारियों ने वसूला मनमाना किराया तो होगी सख्त कार्यवाही, विभाग की रहेगी नजर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अगले माह से शुरू होने वाली है। जिसके लिए बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पंजीकरण करवा रहे हैं।

परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीमों को सौंपी जिम्मेदारी

इसी बीच जरूरी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चारधाम यात्रा में परिवहन कारोबारी श्रद्धालुओं से मनमाना किराया नहीं वसूल पाएंगे। ऐसा करने पर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी और अवैध रूप से संचालित होने वाले वाहनों को सीधे सीज करने के भी आदेश दिए गए हैं। इसके लिए परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीमों की नजर रहेगी। इन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।