अल्मोड़ा: बाल्मीकि जयंती पर अल्मोड़ा नगर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, कल दोपहर 12 बजे से बदलेगी वाहनों की आवाजाही

​अल्मोड़ा: बाल्मीकि जयंती के अवसर पर अल्मोड़ा नगर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष रूट प्लान जारी किया है।‌ जिसमें 26 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को दोपहर 12:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक नगर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


​यातायात व्यवस्था में यह प्रमुख बदलाव

• ​एलआर साह रोड: एनटीडी (NTD) से शिखर की ओर आने वाले सभी चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
• ​लिंक रोड: जलाल तिराहे से मुख्य बाजार की ओर चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
• ​करबला मार्ग: करबला क्षेत्र से माल रोड तथा लक्ष्मेश्वर की तरफ आने वाले समस्त चार पहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
• ​वन-वे व्यवस्था: अल्मोड़ा कस्बे की पूर्व से चली आ रही वन-वे (One-Way) यातायात व्यवस्था यथावत लागू रहेगी।


पुलिस की अपील

​अल्मोड़ा पुलिस प्रशासन ने स्थानीय निवासियों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे जारी डायवर्जन प्लान का पालन करें और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। आपातकालीन सेवाओं और आवश्यक वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर मार्ग उपलब्ध कराया जाएगा।