अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एक व्यक्ति डी0 एन0 जोशी ने तहरीर दी कि दिनांक 28.09.2024/29.04/2024 की रात्रि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखी 1300 नगदी चोरी कर ली हैं। जिस पर कोतवाली अल्मोड़ा में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धारा 305(डी)/331(2) भारतीय न्याय संहिता के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत की गयी थी।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रहीं थी। वहीं सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र देउपा कोतवाली अल्मोडा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा चोरी के सामान की बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु त्वरित कार्यवाही कर संभावित स्थानों पर तलाश/ सुरागरसी पतारसी करते हुए 24 घण्टे के भीतर अभियुक्त गोविन्द सिंह उम्र- 50 वर्ष पुत्र कनक सिंह निवासी ग्राम कर्मी, कपकोट बागेश्वर हाल खत्याड़ी अल्मोड़ा को दिनांक 30.09.2024 को बेस क्षेत्र में होली एन्जिल स्कूल को जाने वाले तिराहे से गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 1300/- रु0 नगद के अतिरिक्त एक अदद आलानकब बरामद की गयी।
वैधानिक कार्यवाही
एफआईआर से सम्बन्धित बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के उपरांत पंजीकृत एफआईआर में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम रहीं शामिल
1- उ0नि0 सन्तोष तिवारी
2- अपर उ0नि0 त्रिभुवन सिंह
3- कानि0 हरदीप सिंह