अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल मंगलवार दिनांक 15.10.2024 को अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के नेतृत्व में फायर सर्विस चालक हरि सिंह अधिकारी द्वारा कल्याणी पब्लिक स्कूल लमगड़ा में अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत जागरूक अभियान चलाया गया।
दिए जरूरी दिशा-निर्देश
साथ ही विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं व अध्यापकों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों को संचालित करके डेमो दिया गया व महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए।