उत्तराखंड: विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम व बद्रीनाथ धाम के दर्शन को पहुंचें उद्योगपति मुकेश अंबानी, दोनों धामों को दान किए इतने करोड़ रुपए

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा समापन की ओर है। इसी बीच भारत के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी भी चारधाम दर्शन को पहुंचें।

किया गया स्वागत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुकेश अंबानी ने आज (20 अक्तूबर) को उत्तराखंड के दो प्रमुख तीर्थस्थलों श्री बदरीनाथ धाम और श्री केदारनाथ धाम के दर्शन किए। जिस पर उन्होंने धार्मिक यात्रा की शुरुआत श्री बदरीनाथ धाम से की। वह आज सुबह श्री बदरीनाथ मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। जहां मंदिर के पुजारियों और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। बदरीनाथ धाम के दर्शन के बाद, मुकेश अंबानी ने श्री केदारनाथ धाम की यात्रा की। इस धार्मिक यात्रा के दौरान उन्होंने दोनों धामों को पांच करोड़ रुपये की धनराशि दानस्वरूप दी।