अल्मोड़ा: CPR/फर्स्ट एड प्रशिक्षण कार्यशाला में पुलिस जवानों ने जानी CPR/फर्स्ट एड की प्रक्रिया जानी, रेड क्रास सोसायटी के विशेषज्ञों ने दिया प्रशिक्षण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान तमाम चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।‌

कार्यशाला का आयोजन

जिसमें कभी ड्यूटी के दौरान किसी व्यक्ति के दिल का दौरा पड़ने,नदी-तालाब में डूब जाने संबंधित घटनाएं भी सामने आ जाती है, ऐसे में मरीज को त्वरित राहत देने के लिये CPR काफी मददगार होता है। इसी संबंध में आज दिनांक 25/10/2024 को एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा पुलिस लाइन अल्मोड़ा के परेड ग्राउंड में पुलिस जवानों के लिये CPR/फर्स्ट एड प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

दी यह जानकारी

जिसमें रेड क्रास सोसायटी अल्मोड़ा के विशेषज्ञों द्वारा जवानों को CPR/फर्स्ट एड के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि (सीपीआर) एक आपातकालीन उपचार है जो तब किया जाता है जब किसी की सांस या दिल की धड़कन रुक जाती है। जैसे – जब किसी को दिल का दौरा पड़ता है या वह लगभग डूब जाता है। सीपीआर किसी की जान बचाने में मदद कर सकता है।

दिया गया प्रशिक्षण

रेडक्रास सोसायटी के जे0सी0 दुर्गापाल पूर्व चिकित्सा निदेशक उत्तराखंड/अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ रेडक्रास अल्मोड़ा, मनोज सनवाल अध्यक्ष रेडक्रास सोसायटी अल्मोड़ा,आशीष वर्मा सदस्य रेडक्रास सोसायटी अल्मोड़ा, मनोज भण्डारी सदस्य रेडक्रास सोसायटी अल्मोड़ा द्वारा जवानों को सीपीआर प्रशिक्षण दिया गया। 

रहें मौजूद

कार्यशाला के दौरान सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद,सीएफओ अल्मोड़ा नरेन्द्र कुंवर,सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।