उत्तराखंड: चारों धामों में खास अंदाज में मनाई जाएगी दीपावली, शुरू की यह खास पहल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। यह चारधाम यात्रा अब समापन की ओर है।

खास तैयारी शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक समापन की ओर यात्रा है। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। जो नये रिकॉर्ड बना रही है। वहीं दीपावली पर्व भी नजदीक है। ऐसे में चारों धामों में दीपावली पर्व को खास अंदाज में मनाने की तैयारी है। बदरीनाथ व केदारनाथ में एक नवंबर को ही दीपावली पर्व मनाया जाएगा।

दीपोत्सव से मनाएं दीपावली पर्व

इसके लिए केदारसभा ने खास पहल की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से खास अपील की है। उन्होंने अपील की कि दीपावली पर अगर धाम में आएं तो आतिशबाजी न करें। उन्होंने कहा है कि केदारनाथ में आतिशबाजी की जगह दीये जलाकर दीपोत्सव मनाएंगे।