उत्तराखंड: चारधाम यात्रा 2024: इस दिन बंद होंगे विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड से स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अंतिम पड़ाव पर है। जिसमें विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम, गंगोत्री धाम, यमनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गये है। जिसके बाद अब विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने वाले हैं। जिसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है।

17 नवंबर को बंद होंगे कपाट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्री बदरीनाथ धाम के कपाट के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के दूसरे दिन आज गुरूवार को दोपहर दो बजे श्री आदि केदारेश्वर मंदिर तथा आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट विधि-विधान से बंद हो गये हैं। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस साल 17 नवंबर को बंद होंगे। बद्रीनाथ धाम के कपाट 12 मई 2024 को सुबह 6 बजे ब्रह्म मुहूर्त में खोले गये‌। शीतकाल ऋतु में 6 महीने के लिए मंदिर बंद रहता है, मान्यता है इस दौरान विश्राम के लिए श्रीहरि विष्णु यहीं निवास करते हैं।