अल्मोड़ा: नशे‌ पर पुलिस का एक्शन, स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, साढ़े पांच लाख से अधिक कीमत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी टीम द्वार दिनांक- 04.11.2024 की रात्रि संयुक्त चैकिंग के दौरान BRO कैन्टीन अल्मोड़ा की दीवार के पास एक युवक अवधेश कुमार टम्टा उम्र 24 वर्ष पुत्र राजेश कुमार निवासी टम्टा मोहल्ला थाना व जिला अल्मोड़ा के कब्जे से 19.25 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसकी कीमत- 5, 77, 500 /- रूपये है। जिसके बाद अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

आपराधिक इतिहास

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली अल्मोड़ा में 1-मु0अ0स0- 78/2023 धारा 392/457/411 भादवि,
2-मु0अ0स0- 133/2021 धारा 380/457/411 भादवि, 
3-मु0अ0स0- 44/2023 धारा 457/380/411 भादवि,
4-मु0अ0स0- 83/2023 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट व 
5-मु0अ0स0- 106/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस  एक्ट पंजीकृत है।

एसओजी/कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम रहीं शामिल

1- उपनिरी0 सन्तोष तिवारी- कोतवाली अल्मोड़ा
2-कानि0 मो0 यामीन , एसओजी अल्मोड़ा
3-कानि0 राजेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
4-कानि0 विरेन्द्र सिंह बिष्ट, एसओजी अल्मोड़ा