कुमाऊं में डिजिटल क्रांति: इंटरनेट इस्तेमाल करने में रुद्रपुर सबसे आगे, जानें किस स्थान पर है अल्मोड़ा

​कुमाऊं खबर: डिजिटल दुनिया से जुड़ने और इंटरनेट के इस्तेमाल के मामले में कुमाऊं के प्रमुख शहरों और जिलों के बीच एक बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है।

रूद्रपुर आगे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली की निजी संस्था ‘प्रारंग’ द्वारा सितंबर 2026 में जारी आंकड़ों के अनुसार, कुमाऊं के मैदानी जिले ऊधमसिंह नगर का रुद्रपुर शहर इंटरनेट यूजर्स के मामले में सबसे आगे निकल गया है। जारी अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक, रुद्रपुर शहर में इंटरनेट यूजर्स की संख्या 2.86 लाख तक पहुंच गई है। इसकी तुलना में हल्द्वानी में 1.16 लाख और पिथौरागढ़ में 1.04 लाख इंटरनेट यूजर हैं। जिलेवार आंकड़ों में ऊधमसिंह नगर में अनुमानित इंटरनेट यूजर्स की संख्या 16.20 लाख दर्ज की गई है, जबकि नैनीताल जिले में यह आंकड़ा 9.35 लाख है।

​कुमाऊं में जिलेवार आंकड़े

जिला / शहरअनुमानित इंटरनेट यूजर
ऊधमसिंह नगर16.20 लाख
नैनीताल9.35 लाख
अल्मोड़ा6.10 लाख
बागेश्वर2.55 लाख
चंपावत2.54 लाख
रुद्रपुर (शहर)2.86 लाख
हल्द्वानी (शहर)1.16 लाख

(स्रोत: प्रारंग जिला और शहर पोर्टल – सितंबर 2026 तक)