उत्तराखंड: उत्तराखंड में उच्च शिक्षा हासिल कर रहे युवाओं को भविष्य की अत्याधुनिक तकनीकों से लैस करने के लिए राज्य की धामी सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है।
दी यह जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने प्रदेश में प्रतिवर्ष एक लाख विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस – एआई) के क्षेत्र में दक्ष बनाने का महा-लक्ष्य निर्धारित किया है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य विश्वविद्यालयों सहित प्रदेश के सभी 45 विश्वविद्यालयों में एआई की पढ़ाई और प्रशिक्षण को अनिवार्य कर दिया गया है। इस योजना पर कार्य शुरू भी हो चुका है। जिसमें अभी गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के 1100 विद्यार्थी अब तक एआई में दक्षता हासिल कर चुके हैं।इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को आधुनिक तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण देना और उन्हें भविष्य की वैश्विक चुनौतियों तथा अवसरों के अनुरूप तैयार करना है।