अल्मोड़ा: आईटीआई की आंतरिक सड़कों पर लगेंगी इंटरलॉकिंग टाइल्स, शासन से इतनी धनराशि हुई अवमुक्त

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के फालसीमा में स्थित आईटीआई की आंतरिक सड़कों की स्थिति सुधरेगी।

छात्र छात्राओं को मिलेगी राहत

मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए सड़कों पर एक करोड़ की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी। संस्थान की पहल पर शासन से सड़क सुधारीकरण के लिए एक करोड़ रुपये का बजट अवमुक्त किया है। जल्द यहां करीब एक किमी लंबी तीन सड़कों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जाएंगी। इससे 500 से अधिक छात्र-छात्राओं को बदहाल हो चुकी सड़क से निजात मिलेगा। साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा भी कम होगा।