अल्मोड़ा: पुलिस ने महिला सीएलजी व ग्रामीणों के साथ की जागरूकता गोष्ठी, दी विभिन्न विषयों पर जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। रामचंद्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों व यातायात पुलिस को स्कूलों/कॉलेजों, नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं व जनता को जागरूक करने के निर्देश दिए गए है।

पुलिस ने की जागरुकता गोष्ठी

इसी क्रम में दिनांक 29.08.2023 को चौकी प्रभारी जैंती उ0नि0 सुनील कुमार द्वारा ग्राम हाथीखान, गोलीमहर, लमगड़ा में महिला सीएलजी सदस्यों व ग्रामीणों के साथ जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में उपस्थित महिला सीएलजी सदस्यों को महिला सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा सहित सभी अपराधों की जानकारी देकर कानूनी प्रावधानों व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया व गौरा शक्ति की जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को समझाकर रजिस्ट्रेशन हेतु प्रेरित किया गया।

ऑनलाइन सुविधाओं की दी जानकारी

वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराध व सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों की जानकारी देकर बचाव के संबंध में बताया गया। उत्तराखंड पुलिस एप में उपलब्ध सभी ऑनलाइन सुविधाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस दौरान किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए बिना पुलिस सत्यापन बाहरी व्यक्तियों को किरायेदार नहीं रखने/चालानी कार्यवाही की जानकारी दी गई।

इन नंबरों की दी जानकारी

इसके उपरांत उत्तराखण्ड पुलिस हेल्पलाईन नंबर 112, साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर-1930, महिला हेल्पलाईन नंबर-1090, सीएम हेल्पलाईन नंबर- 1905 व भ्रष्टाचार शिकायत नंबर 1064 की जानकारी देकर जागरुक किया गया।