अल्मोड़ा: इस छात्र-छात्राओं को मिलेगी छात्रवृत्ति, एक क्लिक में पढ़िए

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पीएम यशस्वी गाइडलाइन के तहत शासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा नौ और दस के पिछड़ी जाति एवं सामान्य जाति के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मिलेगी।

देखें वेबसाइट

इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शासकीय शैक्षणिक संस्थानों से अनुरोध किया है कि वे पात्र छात्र-छात्राओं का छात्रवृत्ति पोर्टल (https://scholarships.gov.in) पर अधिक से अधिक आवेदन कराएं।