17 नवंबर: आज है मासिक दुर्गाष्टमी, मां दुर्गा की पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट और बाधाएं होंगी दूर

आज 17 नवंबर 2026 है। आज मासिक दुर्गाष्टमी है। हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दुर्गा अष्टमी मनाई जाती है। यह व्रत मां दुर्गा को समर्पित होता है। यह दिन मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा और आराधना के लिए समर्पित होता है। इस दिन मां दुर्गा की पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट और बाधाएं दूर होती हैं। मां दुर्गा को शक्ति का प्रतीक माना जाता है। आज दुर्गा अष्टमी है।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का प्रारंभ 17 नवंबर 2026 को सुबह 4 बजकर 19 मिनट से होगा और तिथि का समापन 18 नवंबर 2026, सुबह 6 बजकर 4 मिनट पर होगा। इस तरह कार्तिक माह में मासिक दुर्गाष्टमी व्रत 17 नवंबर, मंगलवार को रखा जाएगा।

अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक रहेगा।
अमृत काल- शाम 05:11 बजे से शाम 06:56 बजे तक रहेगा।
योग- वृद्धि योग सुबह 07:54 बजे तक रहेगा।

जानें पूजन विधि

आज सुबह स्नान आदि कर मंदिर की साफ सफाई करें। माता दुर्गा का जलाभिषेक करें। मां दुर्गा का पंचामृत सहित गंगाजल से अभिषेक करें। अब माता को लाल चंदन, सिंदूर, शृंगार का समान और लाल पुष्प अर्पित करें। मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें। पूरी श्रद्धा के साथ माता दुर्गा की आरती करें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। माता को भोग लगाएं। अंत में क्षमा प्रार्थना करें।