देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। हैदराबाद से जुड़ी खास खबर सामने आई है। यहां 44 ट्रांसजेंडरों को यातायात सहायक के रूप में नियुक्त किया गया है।
44 ट्रांसजेंडरों का हुआ सलेक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के निर्देश के बाद इस संबंध में हैदराबाद यातायात पुलिस विभाग में यातायात सहायक के रूप में नियुक्त करने के आदेश जारी किए गए थे। इसके बाद सिटी कमिश्नरेट के तहत भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा उम्मीदवारों की सूची दी गई। इसके बाद बीते दिन बुधवार को गोशामहल पुलिस मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पर दौड़, ऊंची कूद और लंबी कूद में योग्यता के आधार पर 44 ट्रांसजेंडरों को यातायात सहायक के रूप में चुना गया है। इनमें 29 महिलाएं और 15 पुरुष ट्रांसजेंडर उम्मीदवार शामिल हैं।
दिया जाएगा प्रशिक्षण
रिपोर्ट्स के मुताबिक यातायात सहायक के रूप में चुने गए ट्रांसजेंडरों को अब पुलिस विभाग की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा और हैदराबाद यातायात विभाग में नियुक्त किया जाएगा।