उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव, पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश के आसार, जानें मौसम का पूर्वानुमान

नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज सोमवार को प्रदेश के नौ पर्वतीय एवं मैदानी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान गिरने के आसार हैं। मौसम में बदलाव से ठंड का असर और बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी का सिलसिला देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, बागेश्वर, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 3200 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। प्रदेश के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में मध्यम कोहरा छाने का भी पूर्वानुमान है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।