बागेश्वर दुखद: अनियंत्रित होकर पिंडर नदी में गिरी कार, सवार तीन लोगों की मौत, एक लापता

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

अनियंत्रित होकर पिंडर नदी में गिरी कार

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बीते कल बुधवार शाम की है। जब बागेश्वर के कपकोट विकासखंड से करीब 42 किलोमीटर दूर स्थित तीख क्षेत्र के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर पिंडर नदी में गिर गई। यह हादसा तब हुआ जब बुधवार सायं 5:30 बजे एक आल्टो कार बदियाकोट से सोराग की तरफ आ रहीं थीं। जिसके बाद इस हादसे की सूचना एसडीआरएफ को दी गई। सूचना पर एसडीआरएफ घटनास्थल पर पंहुची और रेस्क्यू अभियान चलाया। कार में चार लोग सवार थे। जिसमें 02 पुरुष, 02 महिला थे। 

तीन लोगों के शव बरामद

जानकारी के अनुसार जिला पुलिस व स्थानीय लोगों की सहायता से मृत 03 लोगो के शवों को निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया गया‌। जबकि घटना में एक महिला अभी भी लापता बताई गई है जिसकी तलाश जारी है। जिनकी पहचान‌ कार में सवार चालक 32 वर्षीय सुंदर सिंह ऐठानी पुत्र गोपाल सिंह निवासी ऐठानी, निवासी भराड़ी, 30 वर्षीय मुन्ना शाही पुत्र मोहन सिंह, निवासी असों डणू और 30 वर्षीय पूनम पांडे निवासी बागेश्वर के रूप में हुई है। वहीं 33 वर्षीय नीलम रावत निवासी तिमलाबगड़ की खोजबीन जारी है।