जनवरी का महीना शुरू हो गया है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब तेजी से ठंड में इजाफा होने लगा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड ने नए साल के शुरुआत के साथ ही लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद से राज्यभर में ठंड का प्रकोप जारी है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। देहरादून और अन्य मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की वजह से सड़क यातायात पर असर पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज शुक्रवार को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना है। उधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपद में कोहरा अधिक घना रहेगा, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण कड़ाके की ठंड और बढ़ने की संभावना है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ तेजी से ठंड में इजाफा हो रहा है।