आज का राशिफल, आज कैसे रहेंगे सभी राशियों के ग्रहों के सितारें, पढ़िए भविष्यफल

आज 11 जनवरी 2025 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके बढ़ते खर्च आपकी चिंताओं को बढ़ाएंगे। आपको मानसिक तनाव बना रहेगा। आप अपने किसी मन की इच्छा को लेकर परिवार के सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। परिवार में खुशखबरी आएगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपका कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या बन सकता है। आपके अपने परिवार में किसी नये सदस्य का आगमन होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन शानदार रहेगा। आपके अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपको अपने कामों के साथ-साथ परिवार के सदस्यों की समस्याओं को सुनने के लिए भी समय निकालना होगा। संतान के लिए आप किसी छोटे-मोटे बिजनेस की शुरुआत करा सकते हैं। आपको अपने कामों में पूरी दृढ़ता दिखानी होगी। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।

कर्क (CANCER) :  कर्क राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने कामों को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें और किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें। आपके ऊपर कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक रहेगा, जिसके लिए आपको मेहनत भी अधिक करनी होगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। दान-धर्म के कार्य में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं, उनको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होगी। आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत से किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप किस मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा‌। दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। पार्टनरशिप में यदि आपने कोई डील फाइनल की थी, तो वह भी आपको अच्छा मुनाफा दे सकती हैं। आप अपने बिजनेस में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन चिंताजनक रहेगा। दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके घर किसी परिजन के आने से खुशियां बनी रहेगी। खर्चा भी अधिक होगा। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। संतान को तरक्की करते देखा आपको खुशी होगी। आप अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। आप मेहनत और लगन से काम करेंगे। आपके कामों में सहजता बनी रहेगी। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती हैं। आप अपने घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। तरक्की के मार्ग खुलेंगे।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में भी आपकी काफी रुचि रहेगी। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। घर में खुशखबरी आएगी। रिश्तेदारों से सुखद समाचार मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। राजनीति में आप थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाएं। परिवार के सदस्यों को लेकर आप कहीं जाने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को नौकरी के लिए सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। नये लोगों से जुड़ाव होगा। वाहन खरीदने का ख्याल बन सकता है। धन खर्च पर नियंत्रण रखें।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। सरकारी योजनाओं में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए अच्छा रहेगा। धन-लाभ होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। कठिन परिश्रम का फल मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।