अल्मोड़ा दुखद: नौगांव पीपली के पास गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोग थे सवार, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल सोमवार की रात्रि 11 बजे के आसपास एक टोयोटा इटीयोस कार DL4 CNE 9465 दुघर्टनाग्रस्त हो गई।

खाई में गिरी कार

यह कार काफलीगैर बागेश्वर रोड की तरफ से जमराड़ी बैंड की तरफ आ रही थी। जिसमें 3 लोग सवार थे। तभी थी। नौगांव पीपली के पास अज्ञात कारणों से लगभग 500 मीटर खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसके बाद धौलछीना पुलिस टीम और SDRF ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत करते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं एक गंभीर घायल व 2 मृतको के शवों को गहरी खाई से निकाला। गंभीर घायल अस्पताल भेजा गया जिसे अल्मोड़ा रेफर किया गया है। जिसमें घायल की पहचान पुष्कर सिंह भंडारी उम्र-45 वर्ष पुत्र गिरधर सिंह निवासी नौगांव धौलछीना अल्मोड़ा के रूप में हुई है। वहीं मृतकों की पहचान मनोज सिंह बिष्ट उम्र 30 वर्ष पुत्र जगमोहन सिंह निवासी नौगांव धौलछीना अल्मोड़ा व अजय शर्मा पुत्र रविंद्र शर्मा उम्र 42 वर्ष निवासी सकूरपुर सरस्वती विहार नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के रूप में हुई है।