अल्मोड़ा: नगर में निकली मां दुर्गा प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा भक्तों का सैलाब, लिया मां का आर्शीवाद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज धूमधाम से विजयदशमी महोत्सव मनाया गया।

भक्तों ने जगह-जगह शोभायात्रा का किया स्वागत

इस मौके पर आज 13 दुर्गाओं की शोभायात्रा निकाली गई। इसके साथ ही नौ दिन तक चले दुर्गा महोत्सव का दशमी के दिन नगर में भव्य शोभायात्रा के साथ समापन हो गया है। मां दुर्गा की शोभायात्रा मिलन चौक, लाला बाजार, कारखाना बाजार कचहरी बाजार, जौहरी मोहल्ला, खजांची मोहल्ला, गंगोला मोहल्ला, थाना बाजार, पल्टन बाजार से कैंट वाली सड़क होते हुए मुख्य सड़क तक पहुंची। इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी। जिसमें खत्याड़ी, नंदादेवी, ढुंगाधारा, राजपुरा, लक्ष्मेश्वर, धारानौला, चौघानपाटा, गंगोला मोहल्ला, ऑफिसर कॉलोनी में स्थापित की गई दुर्गाओं प्रतिमाओं को भव्य शोभायात्रा के साथ शिखर तिराहे पर लाया गया। इसके बाद में सभी दुर्गा मूर्तियों को भव्य शोभायात्रा के साथ क्वारब ले जाया गया। जहां माता के जयकारे के साथ मूर्तियां विसर्जित की गई। इस मौके पर भक्तों के मां के जयकारों से नगर क्षेत्र गुंजायमान रहा।

भंडारे का आयोजन

इस मौके पर मां काली समिति व धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा द्वारा मां काली मन्दिर में सभी देवियों की महाआरती की गई। साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया। धर्म जागरण समन्वय प्रांत संस्कृति संयोजक अरविंद जोशी, हवालबाग खंड संयोजक बहादुर सिंह लटवाल, कुमाऊं संयोजक मनोज सिंह पवार, जिला संयोजिका प्रोफेसर आराधना शुक्ला, नगर संयोजिका वंदना वर्मा, कुमाऊँ संपर्क प्रमुख सुनील कुमार यादव, नगर सह संयोजक अनिल मेहरा, अंकित पांडे, मयंक फ़र्तियाल, अभय सिंह अधिकारी, गोपाल बिष्ट, माही मेहता, गौरव कुमार, भरत फ़र्तियाल, लाल सिंह लटवाल सहित कई भक्तों द्वारा माताओं की महा आरती कर सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।