युग का अंत, नए सफर की शुरुआत: बतौर खिलाड़ी संन्यास के बाद अब CSK के मेंटोर बनेंगे महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट के सफलतम कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल (IPL) के आगामी सीजन 2027 से ठीक पहले बतौर खिलाड़ी अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है।

महेंद्र सिंह धोनी का संन्यास

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी मैदान में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। हालांकि, फैंस के लिए राहत की बात यह है कि वह इस बार मैदान पर पीली जर्सी में खेलते हुए नहीं, बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मेंटोर (मार्गदर्शक) की भूमिका में नजर आएंगे।फ्रेंचाइजी ने उन्हें मैदान पर उतारने के बजाय टीम का नया मेंटोर नियुक्त किया है, जिससे वे अब डगआउट से खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।

16 से अधिक सीजन तक सीएसके का रहें हिस्सा

16 से अधिक सीजन तक सीएसके का हिस्सा रहे धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम को 5 बार आईपीएल का चैंपियन बनाया। रिटेंशन लिस्ट जारी होने से ठीक पहले आए इस बड़े फैसले के बाद से सोशल मीडिया पर ‘थला’ (Thala) के नाम से मशहूर धोनी की यह नई पारी चर्चा का केंद्र बनी हुई है।