उत्तराखंड: यूकेएसएसएससी: वन विकास निगम में स्केलर पदों की शारीरिक माप-जोख और दक्षता परीक्षा 23 नवंबर से, एडमिट कार्ड जारी

​उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा वन विकास निगम के अंतर्गत ‘स्केलर’ के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए शारीरिक माप-जोख और दक्षता परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

देखें वेबसाइट

यह परीक्षाएं आगामी 23 नवंबर, 2026 से आयोजित की जा रही हैं। आयोग के सचिव एन.एस. डुंगरियाल द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार अभ्यर्थी आज (17 नवंबर, 2026) से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in से अपने प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। डाक या अन्य माध्यम से प्रवेश-पत्र नहीं भेजे जाएंगे। प्रत्येक अभ्यर्थी की शारीरिक माप-जोख और दक्षता परीक्षा दो दिनों तक चलेगी। पहले दिन प्रातः 7:00 बजे केंद्र पर रिपोर्टिंग के बाद बायोमेट्रिक उपस्थिति, माप-जोख और दौड़ (रनिंग) होगी। इसमें सफल अभ्यर्थी दूसरे दिन शॉट-पुट, ऊंची कूद और लंबी कूद की परीक्षा में शामिल होंगे। किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग के दूरभाष नंबर 9520991174, 9520991172 या ईमेल (chayanayog@gmail.com) पर संपर्क कर सकते हैं।