उत्तराखंड: 38वें राष्ट्रीय खेल: 38वें राष्ट्रीय खेलों का अधिकारिक हाइड्रेशन पार्टनर बना CLEAR Premium Water, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य आयोजन होने वाला है। उत्तराखंड में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। खेलों के आयोजन को लेकर तैयारियां चल रही है।

38वें राष्ट्रीय खेलों का होगा भव्य आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए CLEAR Premium Water को राष्ट्रीय खेलों का आधिकारिक हाइड्रेशन पार्टनर नियुक्त किया गया है। जिसमें इन पर्यावरणीय पहलुओं के तहत आधिकारिक हाइड्रेशन पार्टनर नियुक्त किया गया है। इस सहयोग के तहत, CLEAR भारत में पहली बार 100% रीसाइक्लेड rPET पानी की बोतलें पेश करेगा। रीसाइक्लेड rPET बोतलों का उपयोग भी इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। जिससे पर्यावरण पर न्यूनतम प्रभाव पड़ेगा। इस साझेदारी की आधिकारिक घोषणा बीते 12 जनवरी 2025 को हल्द्वानी में की गई।