उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम ने बदली करवट तो बढ़ी ठिठुरन, आईएमडी ने जारी किया यह अलर्ट

जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब तेजी से ठंड में इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 21 जनवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, हालांकि पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ सकता है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में घने कोहरे का असर जारी रहेगा, जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।कोहरे की स्थिति को देखते हुए वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ तेजी से ठंड में इजाफा हो रहा है।