जानें कब है मौनी अमावस्या, जब महाकुंभ में होगा तीसरा शाही स्नान, जानें शुभ मुहूर्त

आज‌ हम मौनी अमावस्या की तिथि के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इस बार मौनी अमावस्या 29 जनवरी 2025 को है। माघ मास में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं। आज पवित्र नदी में स्नान करने का खास महत्व है। मौनी अमावस्या का हिंदू धार्मिक ग्रंथों में विशेष महत्व है। मौनी अमावस्या के अवसर पर पिंडदान और तर्पण करने का विधान है। साथ ही श्रद्धा अनुसार अन्न और धन का दान किया जाता है।

जानें शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन मौनी अमावस्या का त्योहार मनाया जाता है। अमावस्याओं में मौनी अमावस्या बहुत ही खास मानी जाती है। अमावस्या तिथि 28 जनवरी को शाम 7 बजकर 32 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 29 जनवरी को शाम 6 बजकर 5 मिनट पर होगा।

शाही स्नान का शुभ मुहूर्त

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। जिसमें इस बार महाकुंभ का तीसरा शाही स्नान 29 जनवरी मौनी अमावस्या के दिन होगा
ब्रह्म मुहूर्त- 29 जनवरी को सुबह 05 बजकर 25 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।
प्रातः सन्ध्या- 29 जनवरी को सुबह 05 बजकर 51 मिनट से 07 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।