नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
आने वाले दिनों में उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक तापमान बढ़ने के आसार हैं। जबकि तराई में मौसम साफ बना रहेगा। उत्तराखंड में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने 24 नवंबर तक प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं जताई है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में अगले तीन दिनों तक कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बुधवार को जारी सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार आज 20 नवंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान पर्वतीय जिलों की घाटियों में सुबह के समय कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाने का अनुमान है। वहीं, 21 से 24 नवंबर तक भी प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।