उत्तराखंड: राजाजी टाइगर रिजर्व में महंगी होगी जंगल सफारी, इतने प्रतिशत शुल्क बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर

​उत्तराखंड: एशियाई हाथियों के प्रमुख आश्रय स्थल राजाजी टाइगर रिजर्व का दीदार करना जल्द ही पर्यटकों की जेब पर भारी पड़ सकता है।

प्रस्ताव पारित की

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वन मुख्यालय में गुरुवार को वन मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में ‘राजाजी टाइगर रिजर्व फाउंडेशन’ की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें पर्यटक जोन के प्रवेश शुल्क और जंगल सफारी की दरों में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। हालांकि, इस प्रस्ताव पर अंतिम मुहर शासन स्तर से लगनी बाकी है, जिसके बाद ही नई दरें लागू होंगी। वर्तमान में 12 से 13 हजार रुपये मासिक वेतन पर कार्य कर रहे छह महावतों को राहत देते हुए उन्हें प्रतिमाह पांच-पांच हजार रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। यह राशि फाउंडेशन की निधि से प्रदान की जाएगी। इसके अलावा आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से तैनात श्रमिकों को सुरक्षा कवच देने के लिए उनका बीमा कराने का निर्णय लिया गया है, जिसका प्रीमियम फाउंडेशन स्वयं वहन करेगा।