उत्तराखंड: इस परीक्षा के लिए कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट परीक्षा का शेड्यूल जारी, देखें तिथियां

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई ‌है। उत्तराखंड में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी के लिए कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट परीक्षा का शेड्यूल जारी हो गया है।

परीक्षा का शेड्यूल जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह परीक्षा 27 जनवरी, 2025 से 13 फरवरी, 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। अपर निजी सचिव परीक्षा 2024 के पहले चरण के तहत हिंदी एवं अंग्रेजी टंकण परीक्षा में औपबंधिक रूप से सफल कैंडिडेट्स के लिए कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट का आयोजन 27 जनवरी से 13 फरवरी, 2025 को आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा हरिद्धार में संचालित की जाएगी। जिसमें 27, 28, 29 और 30 जनवरी 2025 को कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे से 30 मिनट तक आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, 31, 06, 07, 11 और 12 और 13 फरवरी, 2025 को परीक्षा सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक कराई जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://psc.uk.gov.in/ पर जाकर शेड्यूल चेक कर सकते हैं।