अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज 18 अक्टूबर को राज्य के पांच प्रमुख पर्वतीय जिलों बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले चोटियों पर हल्की बर्फबारी और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के आसार जताए गए हैं। दूसरी ओर, मौसम विभाग ने आज से 20 अक्टूबर के दौरान किसी भी प्रकार की मौसम चेतावनी (अलर्ट) जारी नहीं की है। इन पांच जिलों के अलावा राज्य के शेष सभी जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ बना रहेगा। आज 18 अक्टूबर को भी उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात की स्थिति बन सकती है, जबकि बाकी हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। वहीं 19 अक्टूबर से लेकर 22 अक्टूबर तक पूरे उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में ठंडक बढ़ने लगी है, जिससे सुबह और शाम के तापमान में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की जा रही है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।