आज 18 अक्टूबर 2026 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। भाई-बहनों का साथ आपको नई ताकत देगा और उनके सहयोग से कई रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। लंबे समय से मन में चल रही चिंता अब कम होने लगेगी। परिवार के किसी सदस्य से किया वादा निभाने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात नई उम्मीदें जगा सकती है। यात्रा के दौरान मिली कोई छोटी-सी जानकारी भविष्य में बड़ा फायदा दिला सकती है। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। खर्चों पर लगाम लगाना भी जरूरी होगा, क्योंकि बजट बिगड़ने से आगे परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी की बात आपको बुरी लग सकती है, लेकिन धैर्य और समझदारी से आप हालात संभाल लेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए कोई उत्साहजनक खबर आ सकती है। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज पुराने दोस्तों से मुलाकात आपके दिन को खास बना सकती है। कोई पुरानी याद ताजा होगी और चेहरे पर मुस्कान बिखर जाएगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन लगातार प्रयास करने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। किसी मित्र की मदद करने का अवसर मिलेगा, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा। घर या संपत्ति खरीदने का सपना पूरा होने की दिशा में आगे बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी की सलाह को महत्व दें, क्योंकि उनकी बात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। परिवार के साथ किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जिससे घर में खुशियों का माहौल बनेगा। सफलता पाने के लिए अपने प्रयासों पर भरोसा बनाए रखें। याद रखें, आपकी मेहनत और निरंतरता ही आपको मंजिल तक पहुंचाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाएगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज दोस्तों के साथ हंसी-मजाक और पुरानी यादों का आनंद लेने का मौका मिलेगा। अपनों के बीच बिताए गए खुशनुमा पल आपका तनाव कम कर सकते हैं। हालांकि मौज-मस्ती में अपने जरूरी कामों को पीछे न छोड़ें। आमदनी बढ़ाने के लिए किया गया प्रयास भविष्य में अच्छे परिणाम दे सकता है। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। संपत्ति से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। आज आपके नए विचार और रचनात्मक सोच आपको दूसरों से अलग पहचान दिला सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई नई योजना बनाने या पुराने काम को नए तरीके से करने का अवसर मिलेगा। अनुभवी सहकर्मी की सलाह आपके लिए सफलता का रास्ता आसान कर सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ने के संकेत हैं और इससे आपका आत्मविश्वास भी मजबूत होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेंगे। आज वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें और किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें। जिस काम को लेकर आप लंबे समय से परेशान थे, उसमें अब आगे बढ़ने की उम्मीद दिखाई दे रही है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं और फिलहाल दूसरों को उधार देने से बचना बेहतर होगा। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की पहचान बढ़ सकती है। नए संपर्क भविष्य में उपयोगी साबित होंगे। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। परिवार से खुशखबरी मिलेगी। आज जिंदगी की भागदौड़ के बीच सुकून और सुविधाओं का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। बीते दिनों की परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी और मन हल्का महसूस करेगा। परिवार के किसी बड़े सदस्य की सलाह भविष्य में आपके लिए बहुत काम आ सकती है। यात्रा के दौरान प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। नौकरी के अवसर बढ़ेंगे। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। धन लाभ होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज आपकी मेहनत का असर दिखाई देने लगेगा और कार्यक्षेत्र की अड़चनें दूर होने की उम्मीद है। लगातार प्रयास और समर्पण आपको सफलता के करीब ले जा सकते हैं। पुराने लेन-देन निपटाने के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार महसूस हो सकता है और किसी पुरानी परेशानी से राहत मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के सामने उच्च शिक्षा के नए रास्ते खुल सकते हैं। परिवार के बीच खुशी का माहौल बनेगा। धन लाभ होगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। आज आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। धन में वृद्धि और व्यापार में लाभ के संकेत हैं, जिससे आपकी योजनाओं को नई गति मिल सकती है। यात्रा या किसी खास मुलाकात के दौरान मिली जानकारी भविष्य में सफलता का रास्ता खोल सकती है। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा और कुछ परिचय कारोबार को आगे बढ़ाने में मददगार साबित हो सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। परिवार के साथ घूमने-फिरने या कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बन सकती है। हालांकि माताजी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। किसी जरूरी विषय पर पिताजी की सलाह आपको सही दिशा दिखा सकती है। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में लाभ मिलेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन खुशियों और शुभ समाचारों के साथ आगे बढ़ सकता है। आज अपनी इच्छाओं को पूरा करने की चाह में खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखना जरूरी होगा। स्वभाव में जल्द प्रतिक्रिया देने की आदत हो, तो परिवार के साथ बातचीत करते समय थोड़ा संयम रखें। किसी भी काम में जल्दबाजी करने के बजाय सोच-समझकर आगे बढ़ें। अपनी निजी और महत्वपूर्ण बातें हर किसी के साथ साझा करने से बचना बेहतर रहेगा। लंबे समय से अटका सरकारी काम आगे बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मन प्रसन्न रहेगा।