आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 02 अक्टूबर 2026 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आज का दिन आपके लिए उम्मीदों और खुशियों की नई रोशनी लेकर आ सकता है। वातावरण में सकारात्मकता रहेगी और आपका आत्मविश्वास भी पहले से मजबूत महसूस होगा। कोई अच्छी खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है और आगे बढ़ने का उत्साह देगी। संतान की पढ़ाई को लेकर चली आ रही चिंता बातचीत और समझदारी से कम होगी। धन लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। करियर में लाभ मिलेगा। आज मन को सुकून देने वाली परिस्थितियां बनेंगी और दिन संतोष के साथ बीत सकता है। नौकरी या नए अवसर की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। आर्थिक मामलों में ईमानदारी और सही निर्णय आपके लिए लाभदायक रहेंगे। किसी को पैसा देने से पहले परिस्थितियों को अच्छी तरह समझ लें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला बाद में परेशानी दे सकता है। यात्रा या किसी खास मुलाकात के दौरान ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जिसका लाभ आपको आगे मिलेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलने से काम के प्रति भरोसा बढ़ेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज घर-परिवार में खुशियों और अपनापन का माहौल बना रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और आपसी समझ बढ़ेगी। जीवनसाथी के करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर घर की खुशी को और बढ़ा सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह से जुड़ी अड़चन किसी करीबी की मदद से दूर होने के संकेत हैं। नए संबंधों में थोड़ा समय लेकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। सुख-सुविधाओं और जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है, लेकिन परिवार की खुशी के कारण यह खर्च भी संतोष देगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आज आपकी मेहनत और व्यवहार की चर्चा कार्यक्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक स्तर पर भी हो सकती है। लोग आपके काम की सराहना करेंगे और आपकी पहचान मजबूत होगी। किसी बड़ी डील में आखिरी समय पर अड़चन आ सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखने से जल्द रास्ता निकल सकता है। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से राहत मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने से नए लोगों से संपर्क बनेगा।अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आज भाग्य का साथ मिलने से कई काम अपेक्षा से आसानी से पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आपको भीतर से मजबूत करेगा और मन को शांति मिलेगी। संतान के भविष्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, लेकिन सही योजना बनाकर आप स्थिति को संभाल लेंगे। विवादों से दूरी बनाए रखना ही समझदारी होगी। सरकारी योजनाओं या सुविधाओं से लाभ मिलने की संभावना बन रही है।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेंगे। आज अधूरे कामों को पूरा करने का अच्छा मौका मिलेगा और लंबे समय से अटके मामलों में भी प्रगति दिखाई दे सकती है। पेट से जुड़ी कोई परेशानी दिनचर्या को प्रभावित कर सकती है, इसलिए खान-पान व्यवस्थित रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ चुनौतियां महसूस होंगी, लेकिन निरंतर प्रयास से सफलता मिलेगी। पुराने लेन-देन का निपटारा होने से मानसिक बोझ कम होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज मेहनत का परिणाम मिलने से मन में संतोष रहेगा। आज खर्चों को लेकर संतुलन बनाकर चलना आपके लिए अच्छा रहेगा। बिना योजना के खरीदारी या शौक से जुड़े खर्च बजट बढ़ा सकते हैं। घर की सजावट या नवीनीकरण को लेकर कोई नया विचार मन में आ सकता है। माता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, इसलिए उनके साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। आज किसी भी काम में जल्दबाजी के बजाय धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा। पिता की सलाह किसी महत्वपूर्ण निर्णय में सही दिशा दिखा सकती है। संतान की खुशी के लिए कोई खरीदारी करने का मन बनेगा और इससे घर में भी उत्साह रहेगा। ऑफिस में वरिष्ठों की बातों को महत्व देने से आपके काम में निखार आएगा। मन की कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से दिन खास बन सकता है।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। आज का दिन आपके लिए किसी नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। महत्वपूर्ण फैसलों में आपकी समझदारी और विवेक आपका साथ देंगे। छोटी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने से आगे की राह आसान होगी। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी और मन खुश हो जाएगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आज आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा और निर्णय लेने की क्षमता भी मजबूत बनी रहेगी। आप अपने कामों को पूरे भरोसे के साथ पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करके मन को गहरा संतोष मिलेगा। परिवार की किसी समस्या को बातचीत और समझदारी से सुलझाने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। संपत्ति से जुड़ा कोई अच्छा अवसर सामने आ सकता है। संतान से किया हुआ वादा पूरा करने से उनके साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा। धन लाभ होगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आज अपनी सेहत को प्राथमिकता देना आपके लिए अच्छा रहेगा। छोटी परेशानी को समय रहते संभाल लेने से दिन आराम से बीतेगा। कोई व्यक्ति अपनी बातों से आपको प्रभावित करने की कोशिश कर सकता है, इसलिए महत्वपूर्ण फैसलों में अपनी समझ को प्राथमिकता दें। जमीन-जायदाद से जुड़े लोगों को कानूनी या सरकारी स्तर पर कोई राहत भरी खबर मिल सकती है।