03 अक्टूबर: विश्व मुस्कान दिवस आज, मुस्कुराहट और दयालुता के कार्यों को समर्पित, लोगों को मुस्कुराने व उनके जीवन में खुशियां लाने के लिए करें प्रोत्साहित

आज 03 अक्टूबर 2025 है। आज विश्व मुस्कान दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हर साल अक्टूबर के पहले शुक्रवार को मनाया जाता है। 2025 में विश्व मुस्कान दिवस 3 अक्टूबर को पड़ेगा। यह दिन मुस्कुराहट और दयालुता के कार्यों को समर्पित है।

दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए प्रोत्साहित करें

विश्व मुस्कान दिवस लोगों को दयालुता से पेश आने और दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए प्रोत्साहित करके, प्रतिष्ठित स्माइली चेहरे की छवि के मूल अर्थ और उद्देश्य को पुनः प्राप्त करने का प्रयास करता है। विश्‍व मुस्कान दिवस का उद्देश्य लोगों को मुस्कुराने व उनके जीवन में खुशियां लाने के लिए प्रोत्साहित करना हैं।

जानें कब हुई शुरूआत

विश्व मुस्कान दिवस का आइडिया आर्टिस्ट हार्वे बाल को आया था और वे ही सन् 1963 में स्माइलिंग फेस बनाने के लिए फेमस हुए और उनके मन यह दिवस मनाने का विचार आया था। विश्व मुस्कान दिवस की स्थापना 1999 में हार्वे बॉल ने की थी, जो एक अमेरिकी व्यावसायिक कलाकार हैं और 1963 में पीले रंग का स्माइली चेहरा डिज़ाइन करने के लिए जाने जाते हैं। उसके बाद हार्वे बाल ने ही यह एलान किया कि प्रतिवर्ष अक्टूबर के पहले शुक्रवार को वर्ल्ड स्माइल डे होने वाला है और इसी तरह सन् 1999 में पहली बार विश्व मुस्कान दिवस या वर्ल्ड स्माइल डे स्माइली के गृह नगर और दुनियाभर में सेलिब्रेट गया था। इसके बाद सन् 2001 में हार्वे के निधन के बाद हार्वे बॉल वर्ल्ड स्माइल फाउंडेशन द्वारा उनके नाम और स्मृति को सम्मानित करने के लिए यह दिन व्यापक स्तर पर मनाया गया। तभी से प्रतिवर्ष यह संस्था वर्ल्ड स्माइल डे की ऑफिशियल स्पॉन्सर भी होती है। जिसमें व्यक्ति, संगठन और स्कूल प्रतिवर्ष प्रतिभाग करते हैं।