उत्तराखंड: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पूर्व में जारी परीक्षा कैलेंडर और शासन स्तर पर हुई बैठकों में लिए गए निर्णयों के क्रम में आगामी परीक्षाओं और विज्ञापनों का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।
यह कार्यक्रम जारी
जिस पर आयोग के सचिव एन.एस. डुंगरियाल द्वारा 17 नवंबर 2026 को जारी इस संवाद आदेश के तहत विभिन्न पदों की तिथियां निर्धारित की गई हैं।
• 17 नवंबर 2026: वर्दीधारी पदों (पुलिस आरक्षी, पी.ए.सी./आई.आर.बी. आरक्षी, अग्निशमन, वन आरक्षी, स्पेशल टाइगर गार्ड्स, आबकारी सिपाही, परिवहन आरक्षी, बन्दीरक्षक और सचिवालय रक्षक) के पदों की विज्ञप्ति का प्रकाशन।
• 22 नवंबर 2026: विभिन्न विभागों के स्नातक स्तरीय पदों की टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा।
• 23 नवंबर 2026 से प्रारंभ: वन विकास निगम के अंतर्गत स्केलर पदों की शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षा।
• 25 नवंबर 2026: वर्दीधारी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर पी.ए.सी./आई.आर.बी., अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, उप निरीक्षक (अभिसूचना), और उप आबकारी निरीक्षक आदि पदों की विज्ञप्ति का प्रकाशन।
• 30 नवंबर 2026: मानचित्रकार / प्रारूपकार आदि पदों की विज्ञप्ति का प्रकाशन।