रामनगर से जुड़ी खबर सामने आई है। रामनगर में पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा किया है।
पुलिस में दी थी तहरीर
यहां दिनांक 19.01.25 को शिकायतकर्ता नजाकत अली निवासी सराय गली सब्जी मण्डी रामनगर नैनीताल ने थाना रामनगर दिनांक 13.01.25 को बताया कि वह परिवार सहित काशीपुर गये थे और वापस आने पर अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर घर से सोने व चांदी की लगभग 6 तोला आभूषण (कीमती लगभग 4,50,000 रूपये) नगद धनराशि 30,000.00 रूपये चोरी कर ले गये। इस संबंध में पुलिस में तहरीर दी थी।
इस मामले में थाना रामनगर में मुकदमा एफ0आई0 आर0 नं0 21/25 U/S 331(4)/305(ए) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात अभियुक्त पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 सुरभि राणा के सुपुर्द की गयी।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
जिसके बाद इस मामले में पता कर मुख्य अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र स्व0 वंशीलाल निवासी नई बस्ती पुछड़ी रामनगर नैनीताल उम्र 24 वर्ष को चोरपानी के पास रेलवे मैदान से गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 15000.00 रूपये नगद बरामद किए गए। साथ ही शेष नगदी तथा जेवरात के बारे में पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा शेष 15000.00 रूपये खर्च होना तथा समस्त सोने-चांदी के जेवरात विपिन सैनी पुत्र स्व0 पूरन सिंह सैनी निवासी नई बस्ती फिरोजपुर, लालढांग थाना काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 31 वर्ष को देना बताया गया। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए अभियुक्त विपिन सैनी उपरोक्त को हल्दुआ के पास डेल्टा फैक्ट्री के गेट से गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किए गए सोने चांदी के समस्त जेवरात बरामद कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल
1-व0उ0नि0 मनोज नयाल
2-उ0नि0 सुरभि राणा
3-कानि0 महबूब आलम
4-कानि0 जसवीर सिंह
5-कानि0विपिन शर्मा
6- कानि0 संजय दोसाद