अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना हो रहीं हैं। जिसमें देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की महिला जिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा ने शैलाखोला वार्ड से पार्षद पद पर जीत दर्ज की है।
इतने वोटों से हराया
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की महिला जिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अजय वर्मा को 70 वोटों से हराकर पार्षद पद पर शैलाखोला वार्ड से विजय प्राप्त की।