अल्मोड़ा: 76वां गणतंत्र दिवस आज: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पूर्व सैनिकों ने किया ध्वजारोहण, बांटी मिठाई

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर आज‌ अल्मोड़ा में राष्ट्र के 76 वें गणतंत्र दिवस पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पूर्व सैनिकों द्वारा नंदा देवी परिषद में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद मिष्ठान वितरण किया।

रहें मौजूद

इस कार्यक्रम में अध्यक्ष, केशव दत्त पांडेय, पी.जी. गोस्वामी, रघुवीर सिह सांगा, नरेन्द्र कुमार, विनोद गिरी, सुरेन्द लाल टम्टा, मोहन जोशी, प्रकाश सिंह बोरा, कै. त्रिलोक सिंह, कै. महेंद्र सिंह, हरीश बिष्ट आदि समेत कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।