महाकुंभ 2025: उत्तराखंड पवेलियन में देवभूमि की संस्कृति व व्यंजनों से रूबरू हो रहें तीर्थयात्री, जानें

उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का भव्य आयोजन हो रहा है। देश दुनिया से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री यहां पंहुच रहें हैं। हर दिन महाकुंभ में नये रिकॉर्ड बन रहे हैं। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

महाकुंभ 25 का भव्य आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां प्रयागराज में गंगा, यमुना व अदृश्य सरस्वती के संगम पर महाकुंभ आयोजित हो रहा है। जिसमें उत्तराखंड का मंडपम पेवेलियन स्थापित किया गया है। इस पवेलियन में तीर्थयात्री देवभूमि व राज्य की संस्कृति से रूबरू हो रहे हैं। उत्तराखंड पवेलियन में राज्य के तीर्थ यात्रियों को आवासीय सुविधा व भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था के साथ उत्कृष्ट टेंट सिटी का भी निर्माण किया गया है। साथ ही दिव्य मंदिरों के दर्शन व फोटोग्राफी के साथ ही पारंपरिक उत्पादों के स्टॉल व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी दिखाए जा रहे हैं।