हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।
किया गया जागरूक
जिसमें शिवराज सिंह यातायात निरीक्षक के नेतृत्व पर यातायात पुलिस हल्द्वानी द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जी.जी.आई.सी. हल्द्वानी एवं भोटिया पड़ाव हल्द्वानी में टैक्सी यूनियन के समस्त वाहन चालकों और ओके होटल चौराहा पर समस्त ऑटो चालकों के साथ सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में छात्र- छात्राओं, टैक्सी, ऑटो चालकों व स्थानीय जनता को सड़क सुरक्षा के महत्व और यातायात नियमों के पालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही गुड सेमेरिटन, डीजी लॉकर एप्प का उपयोग और नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर एम.वी. एक्ट के तहत जुर्माना के बारे में भी बताया।