उत्तराखंड: चारधाम यात्रा: बसंत पंचमी पर घोषित हुई विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि, देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा कुछ महीनों में शुरू हो जाएगी। इसी बीच आज बसंत पंचमी पर विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा हो गई है।

चार मई को खुलेंगे कपाट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि आज बसंत पंचमी यानी रविवार को नरेंद्र नगर राजदरबार में पंचाग गणना पश्चात तय हुई। विधिवत पूजा अर्चना व पंचांग गणना के पश्चात बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई। बदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष चार मई को सुबह छह बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय करने के लिए सुबह से ही नरेंद्रनगर राजदरबार में धार्मिक समारोह आयोजित हुआ। इस साल उत्तराखंड चारधाम यात्रा 30 अप्रैल अक्षय तृतीया से शुरू हो जायेगी।