आज का राशिफल, आज कैसा रहेगा दिन सभी राशियों के लिए, पढ़िए भविष्यफल

आज 04 फरवरी 2025 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। सरकारी कामों में लाभ मिलेगा। आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई सम्मान प्राप्त हो सकता है। आपकी वाणी की सौम्यता के कारण आपके कुछ नए मित्र बनेंगे, लेकिन आप किसी से कोई कड़वी बात ना बोले। भागदौड़ अधिक रहेगी।

वृषभ (TAURUS) : आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। आपकी योजनाएं पहले से बेहतर रहेंगी। परिवार में खुशियां आएंगी। कोई बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आप अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या की भावना ना रखें। आप अपने काम को लेकर किसी दूसरे पर निर्भर ना रहें। वाणी पर संयम रखें।

मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके खर्च अधिक रहेंगे। आपके दोस्त आपको कहीं वेकेशन पर लेकर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। सरकारी क्षेत्रों में आप अच्छा काम करेंगे। व्यवसाय की तरफ आगे बढ़ रहे लोगों को लाभ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा।
परिवार व दोस्तों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह (LEO): आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आपकी जिम्मेदारियां भी अधिक रहेंगी। आपको आपका कोई सहयोगी आपके लिए खुशी लेकर आएगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। माता-पिता की कोई सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। कारोबार में आपका फंसा हुआ धन आपको मिल सकता है। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। बड़ों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा।

तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थी को सफलता मिलेगी। आपको वरिष्ठ सदस्यों से किसी काम को लेकर सलाह लेनी पड़ सकती हैं। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलने से आपको खुशी होगी। विवाह के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशियां आएंगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं को आप दूर करने की कोशिश करेंगे। धार्मिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपका मन इधर-उधर के कामों में ज्यादा लगेगा, जिससे आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा।आपको अपनी सेहत के मामले में लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है। आपका बिजनेस गति पकड़ेगा, लेकिन आपके कुछ खर्च आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे। आपको किसी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मन थोड़ा निराशा से भरा रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे।

मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा।
आपका कोई पुराना लेनदेन पूरा होगा। नौकरी के लिए किसी सदस्य को घर से दूर जाना पड़ सकता है। आपकी मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन आपको अपनी मेहनत का फल न मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करना होगा। सफलता जरूर मिलेगी। प्रयास बेहतर रहेंगे। अनजान लोगों से आपको सावधान रहना होगा। यदि आपकी कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी नई नौकरी मिल सकती हैं। मन प्रसन्न रहेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको बिजनेस में भी अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। आप संतान की तरक्की को लेकर खुश रहेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। किसी काम को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। जो युवा रोजगार को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।