अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के जननायक डॉक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 78वीं जयंती के उपलक्ष्य में वाहिनी के कार्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
दी भावभीनी श्रद्धांजलि
जिसमें रेवती बिष्ट की अध्यक्षता में स्वर्गीय डॉक्टर शमशेर सिंह बिष्ट को हार्दिक नमन और भावभीनी विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस गोष्ठी में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि डाॅक्टर बिष्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड में अनेकों जन आंदोलनों को धार मिली। जिसने उत्तराखंड की दिशा और दशा को बदलने का कार्य किया। नदी बचाओ आंदोलन से लेकर आंदोलन ,उत्तराखंड छात्र आंदोलन,चिपको वन आंदोलन, नशा नहीं रोजगार दो आंदोलन ,उत्तराखंड राज्य आंदोलन में जननायक डॉक्टर शमशेर सिंह बिष्ट ने अहम भूमिका निभाई। बड़ी विद्युत परियोजनाओं के विरोध में पूरे उत्तराखंड में पैदल यात्रा की। कहा कि उनके बताए मार्ग में चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
रहें उपस्थित
इस गोष्ठी में वाहिनी के महासचिव पूरन चंद्र तिवारी,जंग बहादुर थापा, बिशन दत्त जोशी ,अनिसुद्दीन ,अजयमित्र , नौशाद अहमद,अजय सिंह मेहता, दया कृष्ण कांडपाल ,एडवोकेट जगत रौतेला,आराध्य बिष्ट, आदि उपस्थित रहे।