नैनीताल: स्कूटी किराए पर लेकर घूम रहें थे दो नाबालिग, पुलिस ने वाहन स्वामी पर लगाया भारी जुर्माना

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी है।

पुलिस का चेकिंग अभियान

इसी क्रम में तल्लीताल थानाध्यक्ष रमेश बोरा व पुलिस टीम ने डांट चौराहे पर चैकिंग के दौरान 02 नाबालिग बच्चों को रोका। जो एक टैक्सी स्कूटी पर सवार होकर मल्लीताल की ओर जा रहे थे। दोनों ने अपनी उम्र 16-16 वर्ष बताई और बताया कि वे इंटर के छात्र हैं। स्कूटी को ₹500 प्रतिदिन किराए पर लिया था। वाहन सीज किया गया और ₹36,000 का चालान न्यायालय में किया गया। वाहन स्वामी, कुनाल रैशवाल पुत्र मोहन राम निवासी बिरला विद्या मंदिर के पास मल्लीताल द्वारा नाबालिग को वाहन चलाने देने पर इसके विरुद्ध एमवी एक्ट की धारा 199 ए के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई है।