अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में एक माह बाद माघ पूर्णिमा पर जागेश्वर महादेव के वास्तविक स्वरूप में दर्शन हुए।
महादेव का किया जलाभिषेक
जानकारी के अनुसार बीते कल माघ पूर्णिमा पर भोलेनाथ घृत गुफा से बाहर निकाले गए। मंत्रोच्चारण के बीच पंडित तारा दत्त भट्ट सहित अन्य पुजारियों ने जागेश्वर महादेव को घृत गुफा से बाहर निकाला। इसके बाद पुजारियों ने उनका रूद्राभिषेक किया और आरती उतारी। फिर घी का प्रसाद वितरित किया। 14 जनवरी को भोलेनाथ एक माह के लिए घृत गुफा में विराजमान हो जाते हैं।
हुए शामिल
इस पूजा में पुजारी हरीश भट्ट, लक्ष्मी दत्त भट्ट, हिमांशु भट्ट, लोकेश भट्ट, त्रिलोचन भट्ट, केवल भट्ट, भगवान भट्ट, मोहन भट्ट आदि शामिल हुए।